लाइव न्यूज़ :

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को ध्यान में रखते हुए एम्स ऋषिकेश ने की तैयारी शुरू

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:02 IST

Open in App

ऋषिकेश, 24 जून कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बच्चों के उपचार के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसके लिए संस्थान के नर्सिंग स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ ही कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए 100 बिस्तर का अतिरिक्त कोविड वार्ड बनाने की योजना पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है।

एम्स ऋषिकेश के निदेशक रविकांत ने कहा, ‘‘चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान अन्य लोगों की अपेक्षा बच्चों में संक्रमण के ज्यादा खतरे की आशंका के मद्देनजर हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।’’

उन्होंने बताया कि इलाज पूर्व तैयारियों को लेकर अस्पताल में विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं जिनमें बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक बिस्तरों की संख्या, चिकित्सा उपकरण और श्रमशक्ति पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

एम्स प्रशासन द्वारा बच्चों में संक्रमण फैलने की स्थिति में उनके इलाज के लिए 100 बिस्तर अलग से रखे जाएंगे जिनमें ऑक्सीजन युक्त 50 बिस्तर और आईसीयू सुविधा वाले 50 बिस्तर शामिल हैं। इन बिस्तरों के लिए वेन्टिलेटर, मॉनिटर आदि आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर ली गई है।

डीन (अस्पताल मामले) यूबी मिश्रा ने बताया कि संस्थान में बच्चों के उपचार के लिए 55 प्रशिक्षित रेजिडेंट चिकित्सक और 50 नर्सिंग स्टाफ की टीम उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक महीने से कम उम्र के गंभीर स्थिति वाले नवजात बच्चों के इलाज के लिए एनआईसीयू के 15 प्रशिक्षित नर्सिंग अधिकारी भी टीम में शामिल हैं।

मिश्रा ने बताया कि एम्स की शिशु गहन देखभाल इकाई (पीआईसीयू) में 30 और एनआईसीयू में 25 बिस्तर की सुविधा स्थायी तौर पर पहले से ही है जबकि 100 बिस्तरों का एक अतिरिक्त वार्ड भी योजना में रखा गया है। इस प्रकार बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में एम्स में एक समय में 155 बच्चों का उपचार संभव हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?