लाइव न्यूज़ :

म्यामां के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं : भारत

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी म्यामां में सेना द्वारा तख्तापलट किए जाने के कुछ दिन बाद भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पड़ोसी देश में घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत और म्यामां पड़ोसी हैं, जिनके बीच करीबी सांस्कृतिक एवं दोनों देशों की जनता के स्तर पर संबंध है, जिन्हें व्यापार, आर्थिक, सुरक्षा एवं रक्षा संबंधी आदान-प्रदान से मजबूती मिलती है।’’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के लिए मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य होने के नाते भी महत्व रखता है।

म्यामां की सेना ने सोमवार को असैन्य सरकार का तख्तापलट कर सत्ता हथिया ली थी और देश में आपातकाल लागू कर नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची तथा नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

इस घटना के बाद भारत ने ‘‘गंभीर चिंता’’ जताई और कहा कि देश में कानून का शासन तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल रखी जानी चाहिए।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत ने दवाएं, जांच किट और टीके उपलब्ध कराकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में म्यामां को सहायता उपलब्ध कराई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम महामारी का आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव कम करने में म्यामां के लोगों की लगातार मानवीय मदद करने को कटिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू