लाइव न्यूज़ :

अगले दो साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करता रहूं: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:32 IST

Open in App

हासन, 11 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हटाने से इनकार के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के बयान ने उन्हें ''और मजबूती'' प्रदान की है और वह शेष दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास के लिये काम करते रहेंगे।

येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा आलाकमान द्वारा उनपर भरोसा दिखाए जाने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।

येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि (नेतृत्व परिवर्तन का) कोई सवाल ही नहीं है...येदियुरप्पा अगले दो साल तक (मुख्यमंत्री) रहेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। ऐसे में इसका सवाल ही पैदा नहीं होता। ''

जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट किया जा चुका है कि येदियुरप्पा शेष दो वर्ष तक बने रहेंगे और सभी के सहयोग से मैं राज्य के विकास व यात्रा पर ध्यान केंद्रित करूंगा, और अच्छा काम करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करूंगा।''

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा के राज्य के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री बदलने से इनकार करते हुए कहा था कि येदियुरप्पा शीर्ष पद पर बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है