लाइव न्यूज़ :

जब तक विशेषज्ञ ना कहें, तब तक मास्क पहनना जारी रखें:अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों को तब तक मास्क पहनना जारी रखना चाहिए, जब तक कि विशेषज्ञ कहें कि इसे पहनने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी देने के दौरान पूछे गए उस सवाल के जवाब में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही, जिसमें उन देशों में मास्क पहनना स्वैच्छिक किया गया है जहां 75 फीसदी से अधिक आबादी को कोविड-रोधी टीका दिया जा चुका है।

ठाकुर ने अब तक टीके की खुराक नहीं लेने वाले पात्र लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की ताकि वायरस से बचाव हो सके।

उन्होंने कहा कि महामारी के मद्देनजर आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर निर्णय लिए गए। मंत्री ने कहा कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन और थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोने जैसे उपाय महामारी से मुकाबला करने में मददगार साबित हुए।

ठाकुर ने कहा, '' जब ऐसा महसूस किया जाएगा कि मास्क पहनने की जरूरत नहीं है तो विशेषज्ञ आपको इस बारे में बताएंगे। लेकिन, जब तक वे ऐसा नहीं कहते, तब तक मास्क अवश्य पहनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित