लाइव न्यूज़ :

रेल पटरियों को मलत्याग से मुक्त रखा जाए: एनजीटी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने रेलवे को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि रेल पटरियों का इस्तेमाल खुले में शौच एवं अपशिष्ट जल का निस्तारण करने के लिए नहीं किया जाए।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि खानपान सेवा एवं स्वच्छता प्रबंधन के लिए रखी गयी निजी एजेंसियों को निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर कचरे को नहीं फेंकना चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘ यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि रेल पटरियों का इस्तेमाल आसपास में रहने वाले लोगों द्वारा खुले में शौच एवं अपशिष्ट जल का निस्तारण करने के लिए नहीं किया जाए।’’

पीठ ने 18 नवंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘ स्वच्छता, जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के हित में यह जरूरी है कि रेलवे बोर्ड एक ऐसी आदर्श डिजाइन योजना/एसओपी का विकास सुनिश्चित करे ताकि स्टेशन अपशिष्ट प्रबंधन के सभी पहलुओं को समेटते हुए उपयुक्त पर्यावरण प्रबंधन योजना विकसित कर पायें।’’

एनजीटी ने कहा कि खतरनाक अपशिष्ट, तेल, कबाड़ आदि पैदा करने वाले इंजन रखरखाव क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के तहत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अधिकृत अपशिष्ट प्रसंस्करण या शोधन इकाई होनी चाहिये।

अधिकरण ने कहा कि देश में 720 बड़े स्टेशनों में से केवल 11 ऐसे हैं, जिन्होंने जल कानून एवं वायु कानून के तहत ‘मंजूरी’ के लिए आवेदन दिया है तथा केवल तीन ने ही पर्यावरण सुरक्षा कानून के अंतर्गत वैधानिक नियमावली के तहत ‘मंजूरी’ के लिए आवेदन दिया है।

एनजीटी ने पहले रेलवे को कम से कम 36 स्टेशनों की पहचान कर उसे ‘इको स्मार्ट स्टेशन (पर्यावरणानुकूल)’ के रूप में विकसित करने तथा प्लेटफॉर्म एवं रेल पटरियों पर स्वच्छता की खातिर कार्ययोजना सौंपने का निर्देश दिया था।

अधिकरण ने कहा था कि ठोस अपशिष्ट निस्तारण, ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट फेंके जाने एवं मलत्याग आदि के संबंध में व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने के प्रावधान वाली कार्यप्रणाली लागू करने एवं उनकी निगरानी करने की जरूरत है।

हरित अधिकरण वकील सलोनी सिंह और आरूष पठानिया की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाकर्ताओं ने रेलवे संपत्तियों खासकर रेल पटरियों पर प्रदूषण रोकने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह