लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई 'रुद्राभिषेक' वाली पहली पूजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2020 10:25 IST

कोरोना वायरस महामारी और देश में लगे लॉकडाउन को देखते हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि में भी बदलाव के संकेत मिल रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं लेकिन 'दर्शन' करने की अनुमति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संकट के चलते बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 15 दिन आगे बढ़ाई गई है। केदारनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 6:10 बजे खोले गए।

गोपेश्वर: उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व निर्धारित तिथि 29 अप्रैल यानी आज को ही खोले दिए गए हैं। सुबह 6:10 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए हैं। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद उसमे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की हुई है। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद उसने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रुद्राभिषेक पूजा संपन्न की गई। लॉकडाउन के कारण मंदिर में भक्तों को 'दर्शन' करने की अनुमति नहीं है। देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। 

बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल उखीमठ में मंगलवार को मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग ने धर्माचार्यों से सलाह मशविरा कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रेल की सुबह 6:10 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने की घोषणा की थी। 

कोरोना वायरस संकट के चलते बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 15 दिन आगे बढ़ाए जाने के बाद केदारनाथ मंदिर खुलने की तिथि के भी आगे बढाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। बदरीनाथ धाम के कपाट पहले 30 अप्रैल को खुलने थे लेकिन सोमवार को उसे खोलने के लिये 15 मई का नया मुहूर्त निकाला गय।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया था कि पहले कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि में भी बदलाव के संकेत मिल रहे थे लेकिन इसके संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए केदारनाथ मंदिर के रावल को अधिकृत कर दिया गया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनकेदारनाथउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल