लाइव न्यूज़ :

केसीआर श्रीरंगम मंदिर में विशेष पूर्जा करने के लिए तमिलनाडु रवाना हुए

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:58 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सोमवार को अपने परिवार के साथ विशेष विमान से तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली के लिए रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार केसीआर श्रीरंगम के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में विशेष पूजा करेंगे तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से भी भेंट करेंगे।

यह दूसरी बार है कि केसीआर श्रीरंगम की यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले वह मई, 2019 में इस मंदिर में गये थे।

धान की खरीद को लेकर तेलंगाना का राजग सरकार के साथ चल रहे टकराव के बीच राव की स्टालिन से इस भेंट की बड़ी अहमियत है। स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की घटक है।

अक्टूबर में स्टालिन ने तेलंगाना समेत 11 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख था और राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा का विरोध करने तथा शिक्षा में ‘राज्यों की सर्वोच्चता’ बहाल करने के लिए उनका समर्थन मांगा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है