लाइव न्यूज़ :

राहुल के साथ मंच साझा करने के खिलाफ हैं KCR, 19 जनवरी को ममता की रैली में न जाने की अटकलें

By भाषा | Updated: January 10, 2019 19:03 IST

केसीआर के नाम से मशहूर राव ने क्षेत्रीय दलों का गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा संघीय मोर्चा बनाने के प्रयासों के तौर पर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। 

Open in App

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित विपक्षी दलों की 19 जनवरी को होने वाली रैली में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि वह कांग्रेस के साथ मंच साझा नहीं करना चाहते। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केसीआर के नाम से मशहूर राव ने क्षेत्रीय दलों का गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा संघीय मोर्चा बनाने के प्रयासों के तौर पर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गत 24 दिसंबर को कोलकाता में मुलाकात के बाद मीडिया से बात की थी लेकिन ममता ने कोई टिप्पणी नहीं की। ऐसी खबरें हैं कि ममता प्रस्तावित विपक्षी महागठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने के पक्ष में नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या केसीआर कोलकाता की रैली में शामिल होंगे, इस पर लोकसभा में टीआरएस के सदन के उपनेता बी. विनोद कुमार ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे मालूम नहीं कि केसीआर को निमंत्रण मिला है या नहीं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। शायद उन्हें निमंत्रण मिला होगा। मुझे नहीं लगता कि जब राहुल गांधी इसमें भाग ले रहे हैं तो केसीआर इसमें शामिल होंगे।’’ 

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के लिए तेलंगाना में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है और केसीआर ने पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का ‘‘सबसे बड़ा जोकर’’ बताया था।

टीआरएस 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा की 88 सीटें जीतकर पिछले महीने फिर से सत्ता में आई। कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। 

केसीआर ने हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (भाजपा) प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात कर संघीय मोर्चे के लिए समर्थन मांगा था।

पटनायक ने बुधवार को बयान दिया था कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी जिससे टीआरएस उत्साहित है।

कुमार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि केसीआर से मुलाकात के कारण उन्होंने ऐसा बयान दिया। उन्होंने काफी समय पहले ही अपना रुख तय कर लिया था। उनका लंबे समय से यही रुख रहा है।’’ 

उन्होंने कहा कि केसीआर और पटनायक दोनों की एक जैसी राय है क्योंकि वे दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं। टीआरएस नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तेलंगाना के मुख्यमंत्री से बात करने के लिए ‘‘किसी भी समय’’ दक्षिणी राज्य का दौरा करने की संभावना है। 

केसीआर के संघीय मोर्चे पर बसपा सुप्रीमो मायावती के रुख पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनके साथ चर्चा नहीं की।’’  टीआरएस सूत्रों ने दावा किया कि केसीआर के संघीय मोर्चे के विचार को बल मिल रहा है।

टॅग्स :कांग्रेसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह