कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्विपक्षीय वार्ता के लिए चार दिनों के भारत दौरे पर
By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:58 IST2021-04-07T20:58:09+5:302021-04-07T20:58:09+5:30

कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्विपक्षीय वार्ता के लिए चार दिनों के भारत दौरे पर
नयी दिल्ली, सात अप्रैल कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नूरलान येरमेकबायेव बुधवार से चार दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया, ‘‘कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बुधवार को जोधपुर आने और वहां से उनके बैठकों और रक्षा प्रतिष्ठानों के दौरे के लिए जैसलमेर, नयी दिल्ली और आगरा की यात्रा का कार्यक्रम है।’’
बयान में कहा गया कि येरमेकबायेव शुक्रवार को नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
दोनों मंत्रियों की पिछले साल पांच सितंबर को मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात हुई थी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि येरमेकबायेव रक्षा मंत्री सिंह के आमंत्रण पर भारत आए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।