लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में कायस्थों की उपेक्षा करने वाले दल का विरोध करेगा कायस्थ समाज

By भाषा | Updated: December 18, 2021 22:46 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कायस्थ समाज ने राजनीति में उनके समुदाय का प्रतिनिधित्व कम होने पर चिंता जाहिर की।

कायस्थ महासम्मेलन द्वारा जारी बयान के अनुसार, शनिवार को लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर समृद्धि लॉन में तमाम संगठनों के कायस्थ नेताओं ने एक राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया।

सम्मेलन में कहा गया कि प्रदेश की कायस्थ बहुल सीटों पर समाज के लोगों की दावेदारी की जाएगी और जिस पार्टी ने कायस्थ को टिकट दिया, कायस्थ समाज उसी को वोट करेगा और समुदाय की उपेक्षा करने वाले दल का खुलेआम विरोध किया जाएगा।

सम्मेलन के संयोजक एवं गोरखपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दिवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में जिस वक्त जातीय गोलबंदी और संगठित ताकत महत्वपूर्ण हो गयी है, उस वक्त कायस्थ राजनीतिक रूप से सबसे कमजोर दिखाई दे रहा है।

बयान के अनुसार सम्मेलन में तय हुआ कि इस बार के चुनावों में कायस्थ समाज रणनीतिक तौर पर वोट करेगा, जिससे कायस्थ समाज की राजनीतिक ताकत का पता उन दलों को चल जाएगा जो इसकी उपेक्षा कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!