लाइव न्यूज़ :

JEE Main Result 2021: काव्या चोपड़ा ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला बनी

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2021 15:02 IST

एनटीए द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन में 100 पर्सेंटाइल नंबर लाकर काव्या चोपड़ा ऐसा करने वाली देश की पहली महिला बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाव्या चोपड़ा ने टॉप करने को लेकर कहा है कि जेईई मेन के फरवरी सत्र में मैंने 99.97 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। काव्या चोपड़ा जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाली वह पहली महिला बन गई है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बुधवार रात को जेईई मेन के मार्च सत्र के परिणाम को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 6,19,368 परीक्षार्थियों में से 13 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 300/300 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाली वह पहली महिला बन गई है। 

काव्या चोपड़ा ने जेईई मेन में टॉप करने के बाद क्या कहा है?काव्या चोपड़ा ने टॉप करने को लेकर कहा है कि जेईई मेन के फरवरी सत्र में मैंने 99.97 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। किन्तु मेरा लक्ष्य हमेशा से 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर करने का था। यही वजह थी कि मैंने जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा देने का फैसला किया।

पहले अटेम्प्ट मैंने अपना ज्यादा ध्यान फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों पर केंद्रित किया था। इसके बावजूद मेरे केमिस्ट्री विषय में कम अंक आए। मैंने एनालाइज किया की मैंने किस टॉपिक या किस प्रश्न में गलती की। इसके बाद इन 15 दिनों के अंतराल में मैंने अपना पूरा ध्यान केमिस्ट्री विषय पर लगाया और अपने कमजोर टॉपिक्स का अध्ययन किया।

पहले भी काव्या चोपड़ा के नाम रहा है कई रिकॉर्ड-

बता दें कि यह भले ही पहली बार हुआ है कि जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल मार्क्स लाकर काव्या ने वह कर दिया जो अब तक इस परीक्षा को देने वाली महिलाएं नहीं कर पाई थी या जो सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन, इससे पहले भी काव्या के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज रहे हैं। काव्या कई ओलंपियाड क्वालीफाई कर चुकी हैं।

काव्या चोपड़ा ने दसवीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने दसवीं कक्षा में इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड (INJSO) भी क्वालीफाई किया था, जिसके बाद उन्हें जहांगीर भाभा सेंटर, मुंबई में आयोजित एक कैंप में हिस्सा लेने का भी मौका मिला था।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनexamएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता