लाइव न्यूज़ :

कृषि संकट के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालती कविता अय्यर की नई किताब

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारत में किसान आंदोलन के दौरान पत्रकार कविता अय्यर की आयी नई किताब उन गंभीर मुद्दों की करीब से पड़ताल करती है जो दशकों से कृषि समुदाय से जुड़े लोगों को परेशान करते रहे हैं।

हार्पर कॉलिन्स से प्रकाशित “लैंडस्केप्स ऑफ लास: द स्टोरी ऑफ ऐन इंडियन ड्रॉट”, मराठवाड़ा के लोगों से सुनी, वहां की कहानी कहती है।

सूरज से तपी मराठवाड़ा की लाल धरती, पहाड़ियां और वहां के लोगों के लाल गुलाबी सुर्ख पहनावे के साथ दलितों, भूमिहीन मजदूरों, किसानों की विधवाओं और बच्चों का सजीव चित्रण इस पुस्तक में किया गया है।

मराठवाड़ा, महाराष्ट्र का ऐतिहासिक रूप से पिछड़ा भाग है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित की गई अजंता एलोरा की गुफाएं भी यहीं हैं।

इस क्षेत्र में किसानों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं पिछले कुछ सालों में बढ़ी हैं।

अय्यर का कहना है कि आंदोलनरत किसानों के समर्थन में साक्ष्य उपलब्ध हैं जिनसे पता चलता है कि देश का एक हिस्सा दूसरे से कितना कटा हुआ है।

उन्होंने कहा, “यह उन प्रश्नों पर विचार करने का समय है कि अपने सीमित संसाधनों के साथ वर्ष 2050 तक दस अरब लोगों को भोजन कैसे दिया जाएगा। हम भारतीय किसानों की समस्याओं की अनदेखी नहीं कर सकते।”

अय्यर के मुताबिक दिल्ली में चल रहे आंदोलन में उम्मीद की यदि एक किरण है तो वह यह नहीं है कि कोई खंडित व्यवस्था इसका त्वरित समाधान निकाल लेगी, बल्कि भारत के बाकी लोग किसानों को देख सकें, उनकी बात सुन सकें, उनके संघर्ष को समझ सकें तभी उनकी दिक्कतों का अंत हो सकेगा।

अय्यर ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों से किसानों की समस्या का हल नहीं निकलने वाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस