लाइव न्यूज़ :

कवारत्ती पुलिस ने राजद्रोह मामले में फिल्मकार सुल्ताना से पूछताछ की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 22:45 IST

Open in App

कोच्चि, 20 जून केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में राजद्रोह के मामले का सामना कर रहीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना रविवार को कवारत्ती पुलिस के सामने पेश हुईं।

सुल्ताना शाम चार बजे कवारत्ती पुलिस मुख्यालय पहुंची और उन्हें पूछताछ के बाद शाम सवा सात बजे जाने की अनुमति दी गयी। संवाददाताओं को एक वीडियो संदेश में सुल्ताना ने कहा कि पुलिस का रुख सहयोगात्मक था और उन्हें तीन-चार दिनों के लिए प्रदेश में ही रहने को कहा गया है।

आरोप हैं कि सुल्ताना ने सात जून को मलयालम न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित चर्चा में भागीदारी करते हुए कहा था कि केंद्र ने लक्षद्वीप के लोगों के खिलाफ जैविक हथियार का इस्तेमाल किया। भाजपा के एक नेता ने लक्षद्वीप में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी।

केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सुल्ताना को राहत प्रदान करते हुए एक सप्ताह के लिए उनकी अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली जबकि अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने कवारत्ती पुलिस द्वारा राजद्रोह के मामले में 20 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के संबंध में सुल्ताना को नोटिस का पालन करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब