लाइव न्यूज़ :

अगले साल होने वाले विस चुनावों की चुनौती को सफलतापूर्वक पार करेंगे-कौशिक

By भाषा | Updated: March 12, 2021 14:33 IST

Open in App

देहरादून, 12 मार्च उत्तराखंड प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लेंगे ।

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कौशिक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह आने वाले समय की हर चुनौतियों का सामना करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी फिर विजय हासिल करेगी ।

एक प्रश्न के जवाब में कौशिक ने कहा कि संगठन में फेरबदल होते रहते हैं, और इस संबंध में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पहले केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे और बाद में पार्टी के अध्यक्ष बन गए ।

उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता हर चुनौती को स्वीकार करता है और आगे बढ़ता है ।

इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कौशिक को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया । चार बार हरिद्वार से विधायक और मंत्री रहे कौशिक को बंशीधर भगत के स्थान पर पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां