लाइव न्यूज़ :

कौशांबी में बेटी ने कुल्हाड़ी से बाप को काट डाला, प्रेमी ने दिया साथ, प्रेम संबंध में बाधा थे पिता, दोनों ने जुर्म कुबूला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 4, 2021 21:07 IST

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सराय अकिल क्षेत्र स्थित सिहोरवा गांव में पुत्री ने पिता को मारकर जमीन में दफना दिया। पुलिस ने अहमद की बेटी सोमैया (18) और उसके प्रेमी रेहान (19) को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को बताया है कि इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे।नाराज होकर उसने बेटी का विद्यालय जाना बंद करा दिया था। नाराज होकर तबरेज अक्सर अपनी बेटी के साथ मारपीट करता था।

कौशाम्बीः कौशाम्बी जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति हत्या के मामले में उसकी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने गत 28/29 दिसम्बर की रात को सराय अकिल क्षेत्र स्थित सिहोरवा गांव में तबरेज अहमद (52) की घर में सोते समय हत्या कर दी गई थी।

जांच के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने अहमद की बेटी सोमैया (18) और उसके प्रेमी रेहान (19) को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। सिंह ने बताया कि सोमैया और रेहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

तबरेज को सोमैया के इस रिश्ते के बारे में पता लग गया था, जिससे नाराज होकर उसने बेटी का विद्यालय जाना बंद करा दिया था। इसके बावजूद दोनों गुपचुप तरीके से मिलते रहते थे। इससे नाराज होकर तबरेज अक्सर अपनी बेटी के साथ मारपीट करता था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे नाराज होकर सोमैया और रेहान ने घर में सो रहे तबरेज की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रेहान की खून से सनी जैकेट बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

पंजाब के जालंधर में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या

पंजाब के जालंधर जिले में लापता छह साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसका शव रविवार को जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर स्थित एक गाँव में गन्ने के खेत में मिला। पीड़िता के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं।

उन्होंने अपनी लापता बच्ची के बारे में शिकायत दर्ज कराई। उनके घर के पास ही रहने वाले और उनके दूर के रिश्तेदार संतोष ने उन्हें बताया कि वह उसे बिस्कुट दिलाने के लिए साइकिल पर ले गया और बाद में उसे वापस घर पर छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता ने आस-पास के इलाकों में उसे खोजना शुरू किया, तो संतोष फरार हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में, परिवार ने संतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव रविवार को मिला। शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि भादंसं के तहत अपहरण, बलात्कार और हत्या तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संतोष को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos