लाइव न्यूज़ :

कैटरीना-विक्की शादी : तीन दिवसीय समारोह के लिए राजस्थान पहुंचे मेहमान

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:43 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी में शामिल होने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्मी जगत के उनके खास दोस्त और अन्य मेहमान राजस्थान पहुंच चुके हैं।

मेहंदी की रस्म के साथ मंगलवार को शुरू होने वाला तीन दिवसीय शादी समारोह 10 दिसंबर तक सवाई माधोपुर जिले के लग्जरी होटल में तब्दील किए गए एक किले में आयोजित होगा।

इससे पहले कैटरीना और विक्की अपने परिवारों के साथ सोमवार रात को जयपुर पहुंचे थे, जिसके बाद 15 से अधिक कारों के काफिले में वे लोग सीधे सवाई माधोपुर में शादी समारोह स्थल के लिए रवाना हो गए।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए फिल्मकार कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, ‘धूम 3’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य, ‘बंटी और बबली 2’ की अभिनेत्री शरवई वाघ के अलावा नेहा धूपिया और अंगद बेदी मंगलवार सुबह जयपुर पहुंचे।

शादी समारोह से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। यह समारोह दोनों के लिए बेहद खास होने जा रहा है।

कैटरीना के परिवार में उनकी मां, बहनों और भाइयों समेत अन्य सदस्य शादी में शामिल होने के लिए लंदन से राजस्थान आए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन, एहसान नूरानी, पंजाबी गायक गुरदास मान भी जयपुर पहुंच चुके हैं। ये सभी कलाकार शादी समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रशासन की ओर से शादी समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे