लाइव न्यूज़ :

कटिहार मेयर हत्या मामलाः चार आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:25 IST

Open in App

कटिहार (बिहार), 30 जुलाई कटिहार शहर के मेयर शिवराज पासवान की हत्या मामले के पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रेलवे ट्रैक पर फेंके गए दो पिस्तौल बरामद किए हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शिवराज पासवान की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हत्याकांड शामिल अपराधियों की पहचान कर, उनके खिलाफ त्वरित सुनवाई कराते हुये पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत शिवराज पासवान समाजसेवी और मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को क्षति पहुंची है। उन्होंने दिवंगत शिवराज पासवान की आत्मा की एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

कटिहार शहर के निवर्तमान मेयर शिवराज पासवान की बृहस्पतिवार रात नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक के पास अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके भाई छोटू पासवान की तहरीर पर नगर थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में कोढा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजा नीरज पासवान (मुख्य नामजद आरोपी) सहित 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ झा ने बताया कि इस मामले में पिंकू पासवान, शिवम कुमार, कुमकुम देवी और मनीषा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र ही मुख्य नामजद आरोपी सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल दो पिस्तौल तथा तीन-तीन कारतूस एवं खोखा घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थानीय रेलवे लाइन के पास से बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम उसकी जांच कर रही है।

पूर्णिया के आईजी सुरेश कुमार चौधरी ने कटिहार आकर मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जानकारी ली।

इस वारदात के मुख्य आरोपी नीरज पासवान के घर पर उग्र भीड़ ने आज तोड़फोड़ की।

वहीं मृतक मेयर का अंतिम संस्कार आज मनिहारी के गंगा तट पर एसडीएम की निगरानी में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव