लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप: UN महासचिव ने कहा- बच्ची के साथ हैवानियत की खबर देखी, आरोपियों को मिले सजा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 14, 2018 16:17 IST

संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले को भयावह करार देते हुए कहा है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त मिलनी चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के कठुआ गैंगरेप का मामला न सिर्फ देश बल्कि विदेशी मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। एक ओर जहां देशभर में इस मामले में को लेकर गुस्सा है वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले को भयावह करार देते हुए कहा है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त मिलनी चाहिए।

8 साल की मासूम से हुई हैवानियत पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि मैंने बच्ची के साथ बलात्कार के इस जघन्य अपराध की खबर देखी। ये काफी हैरान करने वाला है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन और अधिकारी अपराधियों को कानून के दायरे में लाएंगे ताकि बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में उन्हें सजा दी जाए।  

गौरतलब है कि कठुआ की रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची आसिफा बीती 10 जनवरी को अपने घर के पास से लापता हो गई थी और एक सप्ताह बाद उसका शव उसी इलाके में मिला। गांव के ही एक मंदिर में एक सप्ताह तक उसके साथ कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया। 

वहीं बीते दिन (13, अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से जो देश में चल रहा है वह सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। रेप की घटनाओं से हम सभी शर्मिंदा है। दोषी कोई भी हो सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी ने देश की बेटियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि, देश के किसी भी राज्य में होने वाली ऐसी घटनाएं हमारी संवेदनशीलता पर आघात करती है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को बेटियों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं अपराधी कोई भी दोषी कोई भी हो उसे सजा मिलेगी जरूर मिलेगी और देश की बेटियों को न्याज जरूर मिलेगा। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपसंयुक्त राष्ट्रगैंगरेपजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना