लाइव न्यूज़ :

कथकली कलाकार नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी का निधन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 11:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन अगस्त मशहूर कथकली कलाकार नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी का सोमवार रात उनके घर पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

शास्त्रीय नृत्य नाटक में नकारात्मक ‘चुवन्ना थड़ी’ (लाल दाढ़ी) पात्रों के लिए पहचाने जाने वाले नेल्लीयोड ने ‘वट्टमुडी’ और ‘पेनकारी’ की भूमिकाएं भी निभाई और उसके लिए काफी सराहना भी हासिल की। ‘काली’, ‘दुशासन’ और ‘बकन’ जैसे नकारात्मक पात्रों के अलावा, वह ‘कुचेलन’ जैसी पवित्र भूमिकाएं निभाने के लिए भी प्रसिद्ध थे।

संस्कृत और पुराणों के विद्वान, नेल्लीयोड को केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, केरल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, केरल राज्य कथकली पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

उनके परिवार में पत्नी श्रीदेवी, एक बेटा और एक बेटी है।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नेल्लीयोड के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो