लाइव न्यूज़ :

कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ईको पर्यटन स्थल बनाया जाएगा : सिद्धार्थ नाथ

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:37 IST

Open in App

लखनऊ, 15 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की तर्ज पर कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को विकसित किया जाएगा और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ईको पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को ईको पर्यटन के रूप में विकसित करने की कार्यवाही तेजी से शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बैठक की और कतर्नियाघाट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ईको पर्यटन स्थल बनाने की सम्भावना पर चर्चा की।

इस मौके पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कतर्नियाघाट को पर्यटन स्थल बनाने के लिए वन क्षेत्र के बाहर होटल, पार्क और रोड कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पलिया हवाईअड्डे को भी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा।

दारा सिंह चौहान ने कहा कि ईको पर्यटन संबंधी निवेशक सम्मेलन कराए जाने की योजना तैयार कराई जा रही है और पूरे प्रोजेक्ट का डिजिटल नक्शा तैयार कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उप्र वन निगम को ईको पर्यटन कार्यों के लिए नोडल एजेंसी नामित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों