लाइव न्यूज़ :

महाराणा प्रताप पर टिप्पणी को लेकर आलोचना झेल रहे कटारिया ने माफी मांगी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:10 IST

Open in App

जयपुर, 13 अप्रैल राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को महाराणा प्रताप पर उनकी कथित टिप्पणी को लेकर विशेषकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर राजपूत समाज ने कटारिया की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विवाद बढ़ने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कटारिया ने माफी मांगते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के लिए उनके शब्दों का चयन सही नहीं था।

कटारिया ने महाराणा प्रताप को लेकर उक्त टिप्पणी रविवार को राजसमंद में एक चुनावी सभा में की। उन्होंने कहा था, ‘‘हमारे पूर्वज 100 वर्षों तक लड़े। ये महाराणा प्रताप अभी गया ना, क्या उसको पागल कुत्ते ने काटा था जो अपनी राजधानी और घर छोड़कर एक पहाड़ी के डूंगर डूंगर रोता फिरा था। किसके लिए गया था। कुछ समझ में आता है या नहीं।’’

कटारिया की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी जहां उनकी खूब आलोचना हो रही है। अपने अद्मय साहस के लिए विख्यात महाराणा प्रताप मेवाड़ के शासक रहे। आज का उदयपुर इलाका इसी मेवाड़ का हिस्सा है।

कुछ युवाओं ने राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर लगे कटारिया के पोस्टर पर स्याही पोत दी और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।

उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराजसिंह ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘महाराणा प्रताप के संघर्ष को कोई कलम नहीं रच सकती, उन का नाम ही शौर्य और संघर्ष का पर्याय है, प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के लिए भाषा की मर्यादा कैसे भूली जा सकती है?’’

मामले के तूल पकड़ने के बाद कटारिया ने माफी मांगते हुए कहा कि वह महाराणा प्रताप का सम्मान करते हैं और उनकी भावना ऐसी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘महाराणा प्रताप के प्रति मेरे मन में अनन्य श्रद्धा है और मेरे शब्दों का प्रयोग गलत लगता तो मैं क्षमा मांगता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो