लाइव न्यूज़ :

कस्तूरीरंगन ने अपने पांच दशक के सार्वजनिक, पेशेवर सफर पर पुस्तक लिखी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:06 IST

Open in App

बेंगलुरु,29 जून प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन ने पांच दशक के अपने सार्वजनिक और पेशवर सफर को एक पुस्तक में बयां किया है।

उन्होंने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं यह पुस्तक देश, लोगों और युवाओं को समर्पित करना चाहता हूं। ’’ कस्तूरीरंगन (80)ने कहा, ‘‘मैं इस पुस्तक की रॉयल्टी का एक भी पैसा नहीं लूंगा। ’’

‘‘स्पेस ऐंड बियोंड :प्रोफशनल वोयेज ऑफ के. कस्तूरीरंगन’’ का प्रकाशन स्प्रिंगर द्वारा किया गया है।

कस्तूरीरंगन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के रूप में सेवा दी थी। वह योजना आयोग (अब भंग हो चुके) के सदस्य, राज्यसभा के सदस्य और राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश के लिए , मेरे देशवासियों के लिखी गई पुस्तक है, ताकि उन्हें बताया जा सके कि यदि इच्छा हो तो एक सामान्य जगह से आने वाला कोई भारतीय किसी भी ऊंचे मुकाम को हासिल कर सकता है। ’’

कस्तूरीरंगन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे तौर पर काम नहीं किया है लेकिन जिक्र किया कि उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मसौदा समिति की अध्यक्षता की, जिन्हें उनके (मोदी के) नेतृत्व वाली सरकार ने खुद नियुक्त किया था।

उन्होंने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर अंतरिक्ष में रूचि रखते हैं और जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी इसमें रूचि रखते थे। उन्होंने कहा कि मोदी भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे