लाइव न्यूज़ :

स्कूलों के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व करेंगे कस्तूरीरंगन

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों, शुरूआती बाल्यावस्था, अध्यापक और वयस्क शिक्षा के लिए नया स्कूली पाठ्यक्रम तैयार करने को लेकर मंगलवार को 12 सदस्यीय एक समिति का गठन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समिति को चार राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (एनसीएफ) तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति का नेतृत्व राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 मसौदा समिति के अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन करेंगे।

कस्तूरीरंगन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख भी हैं।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक यह एनसीएफ 16 साल के अंतराल के बाद आएगा और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पेश किये गये सुधारों के खाका के अनुरूप होगा।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि समिति स्कूली शिक्षा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, अध्यापक शिक्षा और वयस्क शिक्षा के लिए चार एनसीएफ तैयार करेगी, जिसमें प्रस्तावित पाठ्यक्रम सुधारों के लिए इन चार क्षेत्रों से जुड़े एनईपी-2020 की सभी सिफारिशों पर ध्यान दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू