लाइव न्यूज़ :

कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन कल से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 17:29 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 मार्च कश्मीर में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही बृहस्पतिवार को एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुल जाएगा।

पूर्व में सिराज बाग के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने खुलवाया था।

ट्यूलिप गार्डन जबरवन पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है और यह एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यह लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस उद्यान को कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खोला गया था।

ट्यूलिप गार्डन के प्रभारी इनाम रहमान सोफी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "बृहस्पतिवार को गार्डन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।"

सोफी ने कहा कि विभाग ने इस वर्ष विभिन्न किस्मों के लगभग 15 लाख फूल लगाए हैं।

उन्होंने कहा, ''उद्यान में अब तक लगभग 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।"

अधिकारी ने कहा कि उद्यान में इस वर्ष ट्यूलिप की 62 किस्में हैं। ट्यूलिप के फूल औसतन तीन-चार सप्ताह तक रहते हैं, लेकिन भारी बारिश या बहुत अधिक गर्मी इन्हें नष्ट कर सकती है।

पुष्प कृषि विभाग चरणबद्ध तरीके से ट्यूलिप के पौधे लगाता है ताकि फूल एक महीने या उससे अधिक समय तक बगीचे में रहे।

पर्यटन विभाग ने घाटी में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के तहत अगले महीने के पहले सप्ताह में बाग में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है।

ट्यूलिप गार्डन स्थापित करने का उद्देश्य पर्यटकों को एक और विकल्प देना और पर्यटन सीजन को आगे बढ़ाना था, जो हर साल मई में शुरू होता था। हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं।

हालांकि, बाग को दो साल के अंतराल के बाद खोला जाएगा क्योंकि यह पिछले साल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण आगंतुकों के लिए बंद रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि पुष्प कृषि विभाग ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से ट्यूलिप गार्डन घूमने और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का आनंद लेने का आग्रह किया।

बाग के बारे में ट्वीट करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, "जब भी आपको अवसर मिले, जम्मू-कश्मीर की यात्रा करें और सुंदर ट्यूलिप गार्डन का दर्शन करें।"

उन्होंने कहा, "ट्यूलिप के अलावा, आप जम्मू-कश्मीर के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का अनुभव करेंगे।"

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "कल 25 मार्च जम्मू-कश्मीर के लिए खास है। जबरवन पर्वत की तलहटी में स्थित अद्भुत ट्यूलिप गार्डन आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। गार्डन में 64 से अधिक किस्मों के 15 लाख से अधिक फूल दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर