लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर से बाहर की जेलों में बंद कश्मीरी रिहा किये जाएं: इल्तिजा मुफ्ती

By भाषा | Updated: September 13, 2020 20:53 IST

इल्तिजा मुफ्ती ने लिखा कि मुझसे उन असंख्य लोगों के परिवारों ने संपर्क किया है जिन्हें अवैध तरीके से हिरासत में लेकर जम्मू कश्मीर से बाहर स्थित जेलों में डाल दिया गया। स्पष्टत: हिरासत से हर व्यक्ति को रिहा करने का प्रशासन का दावा सरासर झूठ है।

Open in App
ठळक मुद्देइल्तिजा मुफ्ती ने हिरासत में बंद अपनी मां के ट्विटर हैंडल पर कई पोस्ट करके ‘असंख्य लोगों की’ हिरासत का मुद्दा उठाया। इल्तिजा पिछले साल 20 सितंबर से यह ट्विटर हैंडल चला रही हैं।केंद्र ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करके उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने की घोषणा की थी।उन्होंने लिखा, ‘‘उनके परिवारों के पास कानूनी उपचार या उनसे मिलने तक के साधन नहीं हैं।’’ 

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पिछले साल अगस्त में तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने से पहले हिरासत में लिये गये और प्रदेश से बाहर की जेलों में रखे गये लोगों की रिहाई की मांग रविवार को की।

इल्तिजा ने हिरासत में बंद अपनी मां के ट्विटर हैंडल पर कई पोस्ट करके ‘असंख्य लोगों की’ हिरासत का मुद्दा उठाया। इल्तिजा पिछले साल 20 सितंबर से यह ट्विटर हैंडल चला रही हैं। केंद्र ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करके उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों-- जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने की घोषणा की थी।

इल्तिजा मुफ्ती ने लिखा, ‘‘मुझसे उन असंख्य लोगों के परिवारों ने संपर्क किया है जिन्हें अवैध तरीके से हिरासत में लेकर जम्मू कश्मीर से बाहर स्थित जेलों में डाल दिया गया। स्पष्टत: हिरासत से हर व्यक्ति को रिहा करने का प्रशासन का दावा सरासर झूठ है।

ये वे सच्चे लोग हैं जो अगस्त, 2019 से जेलों में बंद हैं।’’ अपना पहला पोस्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के ट्विटर हैंडल से टैग करते हुए उन्होंने सवाल किया, ‘‘भारत सरकार को उन्हें रिहा करने में और कितना वक्त लगेगा?’’ उन्होंने लिखा, ‘‘उनके परिवारों के पास कानूनी उपचार या उनसे मिलने तक के साधन नहीं हैं।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया