लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी युवक चमकीला बर्तन के कारोबार को बचाने के लिए प्रयासरत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:16 IST

Open in App

श्रीनगर, एक दिसंबर श्रीनगर के 26 वर्षीय वाणिज्य स्नातक छात्र का उद्देश्य कश्मीर में मिट्टी के चमकीले बर्तन की ‘मृत’ हो रही दशकों पुरानी कला को फिर से जीवित करना है। वह करीब 80 वर्ष के बुजुर्ग से इस कला को सीख रहे हैं और उनका दावा है कि इस कला को जानने वाले यह बुजुर्ग ही एकमात्र जीवित व्यक्ति हैं।

यहां के नीशात के ईशबेर इलाके के निवासी मोहम्मद उमर कुमार ने अब अपने परिवार को इस कला में संलग्न किया है और वह कुछ युवकों को यह कौशल सीखाते भी हैं ताकि इसे विलुप्त होने से बचाया जा सके।

मिट्टी का चमकीला बर्तन ‘डल गेट पॉटरी’ के नाम से भी मशहूर है।

यह कला यहां काफी मशहूर थी और अन्य कश्मीरी कलाओं की तरह यह धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है क्योंकि घाटी की नई पीढ़ी ‘अपने हाथ गंदा नहीं करना चाहती।’

कुमार का परिवार मिट्टी के बर्तन बनाने का काम वर्षों से कर रहा है लेकिन उन्होंने चमकीले बर्तन की कला को जीवित करने का काम अपने हाथों में लिया है।

कुमार ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं लेकिन इसे जीवित करने के लिए हमने यह कला अपनाई। यह कला 70 वर्ष पुरानी है लेकिन कश्मीर में यह लगभग समाप्त हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक व्यक्ति यह कला जानता है। वह 80 वर्षीय बुजुर्ग हैं जो खानयार इलाके में रहते हैं। मैंने सोचा कि उनके बाद यह कला मर जाएगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मेरे परिवार के सभी सदस्य मेरा सहयोग कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा है कि अगर हमें नुकसान भी होता है तो हम कला को नहीं मरने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा