लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह जमानत के लिए दिल्ली की अदालत पहुंचे

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की जमानत याचिका पर बुधवार को ईडी को नोटिस जारी कर उससे जवाब तलब किया है। शाह ने अपनी जमानत की अर्जी में दावा किया है कि महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले की सुनवाई हाल-फिलहाल में होने वाली है।

शाह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 15 जुलाई, 2017 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह हिरासत में हैं।

विशेष न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने एजेंसी को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई की तारीख, 24 मई तक जवाब देने को कहा है।

शाह के वकील एम. एस. खान ने कहा कि धन शोधन के दोष में अधिकतम सजा सात साल की है और उनके मुव्वकिल आधी से ज्यादा सजा काट चुके हैं।

शाह की वकील कौसर खान ने कहा कि कानून के तहत उनके मुव्वकिल जमानत पाने के हकदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू