लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों ने राहत भुगतान में देरी को लेकर जम्मू में किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:25 IST

Open in App

जम्मू, 18 सितंबर सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने मासिक राहत भुगतान में देरी के खिलाफ शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने के उनके प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी शहर के बाहरी इलाके जगती प्रवासी शिविर से बाहर आए और अगस्त महीने के राहत भुगतान को तत्काल जारी करने की अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पास के राजमार्ग की ओर मार्च करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजमार्ग की ओर बढ़ने से रोका और उन्हें वापस जाने के लिए समझाया। प्रदर्शनकारियों ने आगाह किया कि अगर उनकी मासिक राहत तुरंत जारी नहीं की गई तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। कश्मीरी पंडित रिलीफ होल्डर्स एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राहत आयोग द्वारा अगस्त महीने की राहत आज तक जारी नहीं की गई, जिससे विस्थापित समुदाय को परेशानी हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में पहली बार ऐसा हुआ है कि समुदाय को मासिक राहत जारी करने में देरी हुई है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इस मुद्दे पर गौर करने और भुगतान जल्द से जल्द जारी करने की अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी