लाइव न्यूज़ :

बिंदरू की हत्या के खिलाफ कश्मीरी पंडितों का विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:50 IST

Open in App

जम्मू, छह अक्टूबर कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न संगठनों और जम्मू में स्थित कुछ संगठनों ने कारोबारी माखन लाल बिंदरू और दो अन्य निवासियों की आतंकवादियों द्वारा हत्या किये जाने के खिलाफ बुधवार को यहां पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया।

उन्होंने कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (वाईएआईकेएस) के अध्यक्ष आर के भट के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में हत्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।

भट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''हम न्याय की मांग करते हैं। हम दोषियों के लिए सजा की मांग करते हैं। यह घाटी में कश्मीरी हिंदुओं की वापसी और पुनर्वास की योजना को विफल करने का कदम है।''

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद का केंद्र है और इससे सख्ती से निपटने की जरूरत है।

जगती कस्बे में रहने वाले सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने भी विरोध प्रदर्शन किया और बिंदरू परिवार के लिए न्याय की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा समुदाय के कई सदस्यों को मार डाला गया, लेकिन सरकार उन्हें बचाने में विफल रही है।

कश्मीरी पंडित बिंदरू की मंगलवार को श्रीनगर में उनकी फार्मेसी में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बिंदरू अपने समुदाय के उन गिने-चुने लोगों में से एक थे, जो 1990 में आतंकवाद की शुरुआत होने के बाद कश्मीर से बाहर नहीं गए थे।

बिंदरू की हत्या के कुछ ही मिनटों बाद, आतंकवादियों ने श्रीनगर में हवाल चौक के पास सड़क किनारे बिहार के भागलपुर के निवासी वीरेंद्र पासवान नामक एक विक्रेता को गोली मार दी। इसके बाद उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई में आतंकवादियों ने मोहम्मद शफी लोन की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट