लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा में पुलिसकर्मी के मारे जाने के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने कैंडल मार्च किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:05 IST

Open in App

जम्मू, 27 सितंबर जम्मू में स्थित जागती शिविर में सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने सोमवार को कैंडल मार्च किया और कुपवाड़ा में एक सहयोगी के हाथों ‘‘ पहचान न पाने के कारण चलायी गयी गोली’’ से मारे गये पुलिसकर्मी के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत और हंदवाड़ा में तैनात अजय धर की 22 सितंबर को तड़के मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि एक मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक संतरी ने धर को आतंकी समझ कर गोली मार दी ।

जम्मू शहर के बाहरी इलाके में विस्थापित शिविर में प्रदर्शन करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मामले में हस्तक्षेप करने तथा सीबीआई अथवा एनआईए से मामले की जांच कराने की मांग की ।

जागती निवासी मोहन लाल ने कहा, ‘‘यह एक हत्या है । पुलिस इसे छिपा रही है।’’

उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच से ही प्रशासन एवं पुलिस में कश्मीरी पंडितों का भरोसा सुनिश्चित हो पायेगा ।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कश्मीर घाटी में भाजपा शासन के दौरान कश्मीरी पंडितों की हत्या हुयी लेकिेन सरकार ने जांच के आदेश नहीं दिये हैं ।

दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों ने भी मामले में सीबीआई अथवा उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ।

जम्मू कश्मीर भाजपा एवं कुछ अन्य कश्मीरी पंडितों ने परिवार की मांग का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू