लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में फ्लैट में मृत पाया गया कश्मीरी व्यक्ति

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में सोमवार को 36 वर्षीय एक व्यक्ति अपने किराये के घर में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राहुल ठाकुर के रूप में की गयी है। राहुल जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था और यहां 'दिल्ली हाट आर्ट गैलरी' में काम करता था।

पुलिस को संदेह है कि राहुल की गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने कहा, ‘‘हमें सोमवार सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस जब ग्रेटर कैलाश स्थित घटनास्थल पर पहुंची, तो राहुल ठाकुर नाम का एक व्यक्ति फ्लैट के अंदर बेहोश पड़ा मिला।’’

पुलिस के मुताबिक राहुल अपनी मां अनीता के साथ ग्रेटर कैलाश में किराये के मकान में रहता था। एक महीने पहले ही राहुल ने यह मकान किराये पर लिया था।

पुलिस ने कहा कि मृतक की मां तीन-चार दिन पहले ही अपने पैतृक स्थान जम्मू-कश्मीर के लिए निकली थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।’’

पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और इस मामले की विस्तृत जांच हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं