लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:15 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 नवंबर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

मुफ्ती ने कहा कि पटेल विनम्र, दयालु और प्रभावशाली व्यक्ति थे।

पीडीपी प्रमुख ने ट्वीट किया है, ‘‘अहमद भाई के निधन की सूचना से दुखी हूं। वह विनम्र, दयालु और प्रभावशाली व्यक्ति थे। अल्लाह ताला उन्हें ज़न्नत नसीब करे। उनके पुत्र फैसल और परिवार के प्रति संवेदनाएं।’’

अब्दुल्ला पिता-पुत्र ने भी पटेल के निधन पर शोक जताया है।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है, ‘‘मैं और मेरे पिता अहमद पटेल के निधन की सूचना से बहुत दुखी हैं। अहमद भाई के साथ हमारे संबंध राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों थे, और काफी पुराने थे। अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे और उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में ताकत बख्शे।’’

वर्षों तक कांग्रेस के रणनीतिकार रहे पटेल का बुधवार तड़के गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?