लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी हिंदू संगठन ने जम्मू में फंसे प्रवासी मजदूरों के बीच बांटा खाना और पानी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:01 IST

Open in App

जम्मू, 20 अक्टूबर घाटी में चुनिंदा नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा उनकी हत्या करने की हालिया घटनाओं के मद्देनजर हजारों प्रवासी मजदूरों का कश्मीर से जम्मू आना जारी है।

इस बीच, विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के एक संगठन पनुन कश्मीर और वेयरहाउस ट्रेडर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्हें भोजन और पानी की मदद पहुंचा रहे हैं।

प्रवासी मजदूरों में अधिकतर मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर जम्मू रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास डेरा डाले हुए हैं।

उनके लिए रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है।

पनुन कश्मीर के अध्यक्ष अजय चुरूंगू के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर मजदूरों के बीच भोजन और पानी का वितरण किया।

चुरूंगू ने कहा, ‘‘31 साल पहले हमने कश्मीर में जिस स्थिति का सामना किया था, उसे इन गैर-स्थानीय मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दोहराया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि वे प्रवासी मजदूरों को भोजन और पानी उपलब्ध कराते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए