अधिकारी का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी कार्यकर्ता रिहा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 15:38 IST2021-06-16T15:38:17+5:302021-06-16T15:38:17+5:30

Kashmiri activist arrested for insulting officer released | अधिकारी का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी कार्यकर्ता रिहा

अधिकारी का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी कार्यकर्ता रिहा

श्रीनगर, 16 जून गांदेरबल के उपायुक्त के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार एक कश्मीरी राजनीतिक कार्यकर्ता को रिहा कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सजाद राशिद सोफी (50) को पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने की वजह से मंगलवार को रिहा किया गया। सोफी के परिवार ने भी पुष्टि की कि उन्हें मंगलवार की रात को दिगनीबल उप कारागार से करीब आठ बजकर 30 मिनट पर रिहा किया गया।

उल्लेखनीय है कि सोफी ने कहा था उपराज्यपाल का सलाहकार उनकी तरह कश्मीरी अधिकारी होना चाहिए न कि बाहर से आए नौकरशाह। इस टिप्पणी से गांदेरबल के उपायुक्त का कथित अपमान हुआ जो उत्तर प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं।

सोफी को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (विभिन्न समूहों में वैमनस्य पैदा करना) के तहत गिरफ्तार किया गया। गांदेरबल जिले के सपोरा इलाके में स्थित वानी मोहल्ले निवासी सोफी को अदालत ने जमानत दे दी। हालांकि, कथित रूप से सोफी को ‘शांति के लिए खतरा’ मानते हुए, उन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया था। सोफी ने यह टिप्पणी 10 जून को मनसबल में आयोजित उपराज्यपाल के जनता दरबार में की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kashmiri activist arrested for insulting officer released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे