कश्मीर घाटी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में

By भाषा | Updated: January 28, 2021 12:08 IST2021-01-28T12:08:18+5:302021-01-28T12:08:18+5:30

Kashmir valley is vulnerable to cold | कश्मीर घाटी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में

कश्मीर घाटी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में

श्रीनगर, 28 जनवरी कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को शीतलहर की वजह से तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे होने की वजह से घाटी के कई क्षेत्रों में जलाशयों और जल आपूर्ति लाइनों में पानी जम गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के बारमूला जिले के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में तापमान शून्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी में आने वाले कुछ दिनों में भी तापमान शून्य से नीचे ही रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो फरवरी को घाटी में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया है। कश्मीर में अभी चिल्लई कलां चल रहा है। यह 40 दिन की अवधि होती है और इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kashmir valley is vulnerable to cold

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे