कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में

By भाषा | Updated: December 3, 2021 11:44 IST2021-12-03T11:44:04+5:302021-12-03T11:44:04+5:30

Kashmir valley in the grip of cold wave | कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में

कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में

श्रीनगर, तीन दिसंबर कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बुधवार रात को तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने बताया कि शहर में बुधवार को इस सर्दी के मौसम में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सप्ताहांत में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना है जिसकी वजह से बारिश हो सकती है और इससे घाटी में शुष्क मौसम खत्म होगा।

घाटी में सर्दियां बेहद ठंड के मौसम की शुरुआत से काफी पहले ही शुरू हो जाती हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती हैं। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की अवधि ‘चिल्लई कलां’ हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kashmir valley in the grip of cold wave

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे