लाइव न्यूज़ :

कश्मीर : क्रिसमस के समारोह में शामिल हुए पर्यटक

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:05 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 दिसंबर कश्मीर में पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक परंपरा के साथ शनिवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया गया और इस दौरान श्रद्धालुओं ने घाटी के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।

कश्मीर में क्रिसमस के अवसर पर सबसे बड़ा समागम श्रीनगर शहर के केंद्र में मौलाना आजाद रोड स्थित होली फैमिली कैथोलिक चर्च में हुआ जहां पर महिलाओं और बच्चों सहित ईसाई समुदाय के लोग विशेष प्रार्थना के लिए एकत्र हुए।

गिरिजाघर के पादरी स्टालिन राजा ने कहा, ‘‘आने वाले साल खुशियों की बरसात हो और ईशवर हमें, हमारे देश को कोविड- 19 और अन्य सभी समस्याओं से बचाए और हमें खुश रखें।’’

प्रार्थना सभा में शामिल होने वाले कुछ पर्यटक भी थे जिन्होंने इस पवित्र दिन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और पूरी दुनिया की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

डल गेट स्थित सेंट ल्यूक चर्च सहित घाटी के अन्य गिरिजाघरों में भी क्रिसमस मनाया गया। सेंट ल्यूक चर्च का हाल में जीर्णोद्धार किया गया है और 30 साल के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए