लाइव न्यूज़ :

शोपियां में टीआरएफ के तीन आतंकी ढेर, 12 घंटे तक चली मुठभेड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 8, 2021 19:19 IST

स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था। इसके उपरांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों का सुरक्षाबलों से सामना हो गया।चेतावनी को अनसुना कर फायरिंग शुरू कर दी।लाउड स्पीकर के माध्यम से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने के लिए कहा गया था।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चक चोलान इलाके में 12 घंटों तक चली मुठभेड़ में टीआरएफ के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के खत्म होने की घोषणा नहीं की थी।

स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था। इसके उपरांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों का सुरक्षाबलों से सामना हो गया। सबसे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी। आतंकियों ने इस चेतावनी को अनसुना कर फायरिंग शुरू कर दी।

शुरुआती सूचनों के आधार पर बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा अर्थात टीआरएफ आतंकी संगठन से जुड़े इन आतंकियों को घेर लिया गया था और फिर उन्हें 12 घंटों की मेहनत के बाद ढेर कर दिया गया। आसपास रहने वाले लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने के लिए कहा गया था।

याद रहे इससे पहले कश्मीर के शोपियां जिला में गत 20 अक्तूबर को सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन टीआरएफ के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इसमें टीआरएफ का जिला कमांडर आदिल अहमद वानी भी शामिल था। यहां यह बता दें कि आदिल वहीं आतंकी था।

जिसने टारगेट किलिंग के तहत गत अक्टूबर महीने में पुलवामा में बाहरी श्रमिक साकिर अहमद वानी निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश की हत्या की थी। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि कश्मीर में गिनती के बचे हुए आतंकियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।

कश्मीर में पाकिस्तान के इशारे पर गिनती के आतंकी कश्मीर में शांति का माहौल खराब करने में जुटे हैं। कश्मीर में मुस्तैद पुलिस के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियां दुश्मन देश की इस नापाक साजिश को कामयाब नहीं होने देंगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल