लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: आपस में भिड़े आतंकी, एक की मौत, एक जख्मी हालत में दबोचा गया

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 27, 2019 19:01 IST

मारे गए आतंकी का शव हिज्ब के आतंकियों ने ही कथित तौर पर ग्रामीणों के हवाले किया है। एक को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच सेना ने एक और आतंकी को मार डाला है।

Open in App

दक्षिण कश्मीर के सिरहामा, अनंतनाग में वीरवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर, जिसे विलाया-ए-हिद भी कहते हैं, के एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। मारे गए आतंकी का शव हिज्ब के आतंकियों ने ही कथित तौर पर ग्रामीणों के हवाले किया है। एक को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच सेना ने एक और आतंकी को मार डाला है।

अनंतनाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सिरहामा जो कि बिजबेहाड़ा के साथ सटा हुआ है, वहां हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने कथित तौर पर बैठक के लिए आईएसजेके के आतंकी आदिल अहमद डार को बुलाया। आदिल मूलतरू बिजबेहाड़ा के वांगहमा का रहने वाला है और उसने गत माह ही विलाया-ए-हिद से अपना नाता जोड़ा है। बताया जाता है कि हिज्ब के आतंकियों ने उसे अकेला आते देख घेर लिया। उन्होंने पहले उससे उसके हथियार छीने और उसके बाद उन्होंने उसे गोली मार दी। इसके बाद हिज्ब के आतंकियों ने उसका शव स्थानीय लोगों को सौंप दिया।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना और पुलिस ने घात लगाकर एक आतंकी को ढेर कर दिया। बताया जाता है कि यह अभियाम सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था।  जानकारी के अनुसार अभियान को अंजाम सिरहामा, बिजहेड़ा में दिया गया। बताया जाता है कि एक स्थानीय आतंकी  को मार गिराया गया है। हमले में दोनों ओर से गोलियां चलीं जिसमें अंसार गजवात उल हिंद का आतंकी मारा गया। मारा गया आतंकी पहले हरकत उल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था लेकिन कुछ समय पहले वह अंसार में शामिल हो गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीटेरर फंडिंगआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया