लाइव न्यूज़ :

कश्मीर : सरकार की उदासीनता के कारण इस्तीफा देना चाहते हैं डीडीसी के कुछ सदस्य - महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 मई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में बड़गाम जिले के जिला विकास परिषद के कुछ सदस्यों ने सरकार की उदासीनता और पिछले साल हुए चुनाव के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने से रोके जाने के कारण इस्तीफा देने की पेशकश की है।

मुफ्ती ने मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के नाराज चल रहे डीडीसी सदस्यों का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है जो कथित रूप से ईद पर बनाया गया था।

मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘ सुरक्षा के नाम पर पिछले सात महीनों से बड़गाम के डीडीसी सदस्यों को रोक कर रखना, उनके निर्वाचन के उद्देश्य को विफल करता है। इच्छा के विरुद्ध रोक कर रखे गए हैं, प्रशासन उन्हें उनके निर्वाचयन क्षेत्रों का दौरा भी नहीं करने दे रहा है। वे इतने निराश हो गए हैं कि इस्तीफा देना चाहते हैं।’’

वीडियो में सदस्यों ने कहा कि सरकार के पास उनके लिए कोई योजना नहीं है और उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा भी नहीं करने दिया जा रहा है।

सदस्यों में से एक ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले सात महीनों से हम हिरासत में रह रहे हैं। हम अपने परिवार से दूर हैं और हमारे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। सरकार ने अभी तक वेतन भी नहीं दिया है।’’

उन्होंने अपने-अपने परिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार के पास हमारे लिए कोई योजना नहीं है तो हमारा इस्तीफा स्वीकार कर ले। जो लोग कोई सुरक्षा नहीं चाहते हैं, अपने घरों में रहना चाहते हैं, और हलफनामा देने को तैयार है, उन्हें जाने देना चाहिए। इससे सरकार के भी पैसे बचेंगे।’’

सदस्यों ने कहा कि जरुरतमंदों की मदद करने के लिए उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने की जरुरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्राकृतिक आपदा और आग लगने की घटनाओं में भी हम लोगों की मदद नहीं कर सकते हैं, तो फिर हमारे होने का मतलब क्या है? ऐसी स्थिति में बेहतर है कि सरकार हमारा इस्तीफा मंजूर कर ले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?