लाइव न्यूज़ :

J&K: खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने हिज्ब कमांडर के तीन आतंकी ठिकानों को किया तबाह

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 26, 2018 17:23 IST

स्थानीय सूत्रों की मानें तो सुबह साढ़े नौ बजे तक जवानों ने आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में सभी संदिग्ध मकानों की तलाश ली। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद जवानों ने अपने खोजी कुत्तों की मदद लेने के साथ ही ड्रोन भी आस्मां में छोड़ दिए।

Open in App

सुरक्षाबलों ने अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए बुधवार को दक्षिण कश्मीर के बद्रीवन, अवंतीपोर में हिज्ब कमांडर रियाज नायकू के एक ठिकाने को तबाह करने के साथ ही चार गांवों में कासो चलाया। आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने अपने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद भी ली है। इस दौरान,अफवाहों पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने अवंतीपोर के विभिन्न हिस्सों में मोबाईल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपने तंत्र से पता चला कि हिज्ब और लश्कर के चार आतंकियों का एक दल अवंतीपोर के निकट रेंजीपोरा गांव में देखा गया है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने उसी समय इन आतंकियों को पकड़ने के लिए रेंजीपोरा की घेराबंदी कर ली। यह घेराबंदी सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई। जवानों ने गांव में आने जाने के सभी रास्ते बंद करते हुए कासो चलाया।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो सुबह साढ़े नौ बजे तक जवानों ने आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में सभी संदिग्ध मकानों की तलाश ली। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद जवानों ने अपने खोजी कुत्तों की मदद लेने के साथ ही ड्रोन भी आस्मां में छोड़ दिए। इसके करीब आधे घंटे बाद यह तलाशी अभियान रेंजीपोरा के साथ सटे चार अन्य गांवों तक फैल गया। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जाता है कि इस ठिकाने से सुरक्षाबलों को आतंकियों द्वारा जमा किए गए हथियारों के एक जखीरे के अलावा भारी मात्रा में राशन,कंबल, दवाएं व अन्य सामान मिला है। सामान को अपने कब्जे में लेने के बाद जवानों ने ठिकाना तबा कर दिया ताकि आतंकी इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकें। संबधित सूत्रों ने बताया कि यह ठिकाना रियाज नायकू का था। आतंकियों को सुरक्षाबलों के अभियान की भनक लग गई थी और वह समय रहते वहां से निकल गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां