लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हाहाकार, 7 दिनों के लिए बचा है पेट्रोल और डीजल, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर टूटे पुल के बाद सभी सप्लाई बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 16, 2021 20:02 IST

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवेः बैली ब्रिज डीजल व पेट्रोल की कमी को शायद ही पूरा कर पाए क्योंकि यह पुल सिर्फ हल्के वाहनों का ही बोझ सहन कर पाएगा और ऐसे में बड़े वाहनों को इस पर से गुजारने का खतरा मोल नहीं लिया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने 22 जनवरी से 4 दिनों के लिए फिर से बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है।कश्मीर में सिर्फ पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ही हाहाकार नहीं है बल्कि गैस व गेहूं के लिए भी ऐसा ही माहौल है। पेट्रोल व डीजल की राशनिंग करते हुए सभी वाहनों के लिए सप्लाई पर कंट्रोल लगाया जा चुका है।

जम्मूः कश्मीर में हाहाकार मचने लगा है क्योंकि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर एक पुल के टूटने के बाद कश्मीर दुनिया से क्या कटा कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने लगी है।

सरकारी तौर पर माना गया है कि मात्र सात दिनों का भंडार बचा है और अगर जल्द सप्लाई आरंभ नहीं हुई तो सब ठप्प हो जाएगा। खाना बनाने वाली गैस और गेहूं का भी यही हाल है। 10 जनवरी की रात को नेशनल हाईवे पर रामबन के पास केला मोड़ पर एक पुल ढह गया।

प्रशासन इसे बनाने में तो जुटा है पर 20 से 25 दिनों तक इसके बन जाने की आशा जताई जा रही है। बीआरओ और सेना की मदद से बैलीपुल डाला गया है। इसका काम आज पूरा हुआ तो बीआरओ के बीकान प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर को लेकर एक वाहन से इसका ट्रायल पूरा कर लिया गया, वाहनों को इसके इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, बैली ब्रिज डीजल व पेट्रोल की कमी को शायद ही पूरा कर पाए क्योंकि यह पुल सिर्फ हल्के वाहनों का ही बोझ सहन कर पाएगा और ऐसे में बड़े वाहनों को इस पर से गुजारने का खतरा मोल नहीं लिया जा सकता। जबकि टूटे हुए पुल की दीवार को पूरी तरह से वाहनों के योग्य बनने में अभी भी 20 से 25 दिनों का समय लगेगा जबकि मौसम विभाग ने 22 जनवरी से 4 दिनों के लिए फिर से बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है।

कश्मीर में सिर्फ पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ही हाहाकार नहीं है बल्कि गैस व गेहूं के लिए भी ऐसा ही माहौल है। पेट्रोल व डीजल की राशनिंग करते हुए सभी वाहनों के लिए सप्लाई पर कंट्रोल लगाया जा चुका है पर गैस पर ऐसा करना संभव नहीं हो पाया है जिसका भंडार सिर्फ 14 दिनों के लिए ही है और राजमार्ग को बंद हुए 7 दिन बीत चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए