लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: पीडीपी नेता सरताज मदनी को हिरासत से रिहा किया गया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:52 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 जून केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दलों के साथ बातचीत का न्योता मिलने के कुछ घंटे बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के रिश्तेदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता सरताज मदनी को छह महीने बाद शनिवार को हिरासत से छोड़ दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मदनी को यहां एमएलए छात्रावास में हिरासत में रखा गया था और उन्हें शनिवार दोपहर को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि अनंतनाग पुलिस का एक दल उन्हें श्रीनगर से घर ले जाने के लिए निकल पड़ा है।

अधिकारियों ने कहा, “पुलिस का दल उन्हें दक्षिण कश्मीर के जिले में स्थित उनके परिवार के पास ले जाएगा।” केंद्र की ओर से बातचीत के लिए मुफ्ती को मिले आमंत्रण के कुछ घंटों बाद ही मदनी को रिहा किया गया। जम्मू कश्मीर की क्षेत्रीय पार्टियों के साथ 24 जून को प्रधानमंत्री बैठक कर सकते हैं।

केंद्र की पहल के तहत केंद्र शासित क्षेत्र में राजनीतिक प्रक्रिया बहाल करने और चुनाव कराने पर बातचीत हो सकती है। मुफ्ती ने इसकी पुष्टि की है कि उन्हें आमंत्रण मिला है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति इस पर फैसला करेगी कि बैठक में शामिल होना है या नहीं। मदनी को पिछले साल 21 दिसंबर को हिरासत में लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह