लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पंचायत चुनाव: हिंदू बहुल गांव में मुस्लिम शख्स ने पेश किया मिसाल, निर्विरोध चुना गया पंच

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 8, 2018 17:02 IST

चौधरी मोहम्मद हुसैन (54) मवेशी पालने वाले परिवार से आने वाले एक गुज्जर हैं। हुसैन हंगा पंचायत के भेलन-खरोठी गांव के पंच चुने गये हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर में जारी नौ चरणीय पंचायत चुनावों में भद्रवाह शहर में हिंदुओं की बहुलता वाले एक गांव ने सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए गांव के एकमात्र मुस्लिम परिवार के मुखिया को निर्विरोध अपना पंच चुना है।

चौधरी मोहम्मद हुसैन (54) मवेशी पालने वाले परिवार से आने वाले एक गुज्जर हैं। हुसैन हंगा पंचायत के भेलन-खरोठी गांव के पंच चुने गये हैं। दिलचस्प है कि गांव में रहने वाले 450 परिवारों में हुसैन का परिवार एकमात्र मुस्लिम परिवार है। वह अपनी बीवी, पांच बेटों और बहू के साथ रहते हैं जबकि उन्होंने अपनी चारों बेटियों की शादी कर दी है।

गांव के एक ग्रामीण धुनी चंद (57) ने बताया, ‘ध्रुवीकृत और सांप्रदायिक आधार पर चीजों को देखने वाले समाज में यह अजीब लग सकता है। लेकिन हमें अपने साझा भाईचारे पर नाज है।’ उन्होंने कहा कि हुसैन उनके समुदाय की सर्वसम्मत पसंद हैं।

उनका समुदाय सौहर्दपूर्ण सहअस्तित्व और भाईचारे के लिये एक मिसाल पेश करना चाहता था, जो हमारे देश की ताकत है। चंद ने कहा, ‘ध्रुवीकरण और धर्म के नाम पर मतभेद की बातें हमारे उस विश्वास को डगमगा नहीं सकीं कि हम एक ही परिवार का हिस्सा हैं। अगर इतने साल में यह हमारी एकजुटता को खत्म नहीं कर पाया है तो यह अब कभी नहीं होगा।’

गांव के युवा भी इस फैसले से बेहद खुश हैं और उन्हें भेलन का निवासी होने पर फख्र है। ग्रामीणों के सर्वसम्मत फैसले से हुसैन ना सिर्फ भावविभोर हैं बल्कि वह ग्रामीणों के कल्याण के लिये दिन-रात काम करना चाहते हैं। हुसैन ने कहा, ‘हमलोग सौहार्द से भरपूर माहौल में रहते आए हैं। उन्होंने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं गांव में रहने वाला एकमात्र मुस्लिम हूं। मुझे अपना पंच चुनकर और वह भी निर्विरोध चुनकर उन्होंने मेरे प्रति अपना प्यार जताया है। वे इसे एक अलग स्तर पर लेकर गये जिसके लिये मैं उम्र भर उनका कर्जदार रहूंगा।’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?