लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल

By भाषा | Updated: August 13, 2021 09:31 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अगस्त जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने पर शुरू हुई मुठभेड़ रातभर चली और इसमें एक आतंकवादी मारा गया जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुठभेड़ के दौरान दो आम नागरिक भी घायल हो गए हैं।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया, ‘‘अभी तक, एक आतंकवादी मारा गया है। इमारत (जहां आतंकवादी छिपे थे) की पूरी तलाशी ली जाएगी।’’

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘दोपहर करीब तीन बजे, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की। पुलिस और सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने भी जवाबी गोलीबारी की।”

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सेना के दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की गई। उन्होंने बताया, ‘‘बल ने आतंकवादियों को वहां से भागने का कोई मौका नहीं दिया। जिसके बाद आतंकवादी नजदीक की बड़ी इमारत में छिप गए। वहां से उन्होंने पुलिस तथा सुरक्षा बलों के संयुक्त दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।’’

प्रवक्ता ने बताया कि एक सीआरपीएफ कर्मी, एक सैन्य कर्मी और दो आम नागरिक आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा