लाइव न्यूज़ :

कश्मीर : हथगोले के साथ लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 23:36 IST

Open in App

जम्मू, 20 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने हथगोले (ग्रेनेड) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों द्वारा हथगोला विस्फोट कर घाटी में अशांति पैदा करने की साजिश के बारे में खुफिया सूचना मिलने के आधार पर द्राबशाला ठथरी क्षेत्र में सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टीम द्वारा संयुक्त जांच चौकी स्थापित की गयी।

अधिकारियों के मुताबिक वाहनों और यात्रियों की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को एक व्यक्ति की हरकत संदिग्ध लगी जो जांच और तलाशी से बचने की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने तुरंत उस पर काबू पा लिया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हथगोला बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डोडा जिले के बथरी गंडोह गांव के सोहेल अहमद भट के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना किश्तवाड़ में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भट आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू