लाइव न्यूज़ :

कश्मीर विवाद पर बोले फारुक अब्दुल्ला- सैन्य ताकत से कुछ हासिल नहीं होगा, बातचीत के जरिए सुलझाएं

By भाषा | Updated: July 11, 2019 14:15 IST

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘कश्मीर दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच एक विवाद है। यह मुद्दा अब भी संयुक्त राष्ट्र में है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक अब भी यहां और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद हैं।

Open in App

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक ‘‘विवाद’’ है, जिसे बातचीत के जरिये सुलझाये जाने की आवश्यकता है। श्रीनगर से सांसद अब्दुल्ला ने कहा कि सैन्य ताकत से कुछ हासिल नहीं होगा।उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच एक विवाद है। यह मुद्दा अब भी संयुक्त राष्ट्र में है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक अब भी यहां और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद हैं।

इस मुद्दे को सुलझाया जाना चाहिए और यह तभी सुलझेगा जब दोनों देश एक दूसरे से बातचीत करेंगे तथा भारत यहां कश्मीर के लोगों से और पाकिस्तान आजाद कश्मीर के लोगों से बात करेगा।’’ अब्दुल्ला ने अपनी मां बेगम जहां आरा की 19वीं बरसी पर हजरतबल में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिये बातचीत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सैन्य ताकत या सेना अथवा एनआईए समेत बल प्रयोग से कुछ हासिल नहीं होगा।’’ 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह