लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: हिरासत में व्यक्ति की मौत के मामले में जांच पूरी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:07 IST

Open in App

श्रीनगर, चार फरवरी जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में पिछले साल सितंबर में सोपोर क्षेत्र में कथित तौर पर हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में बारामुला जिले के अधिकारियों ने जांच पूरी कर ली है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर के सोपोर में 15 और 16 सितंबर की दरम्यानी रात को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में इरफान अहमद डार (23) की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे।

जांच अधिकारी और बारामुला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अहसान मीर ने पीटीआई-भाषा से कहा, “जांच पूरी कर ली गई है।”

उन्होंने कहा कि बारामुला के उप आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी जिन्होंने जांच का आदेश दिया था।

इस मामले में पुलिस का कहना था कि डार हिरासत से भाग गया था और बाद में उसकी लाश मिली जबकि डार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में उसकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब