लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में आईईडी विस्‍फोट, टिप्‍पर क्षतिग्रस्‍त, नुकसान नहीं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 16, 2021 13:47 IST

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी और तलाशी अभियान चलाना शुरू कर दिया परंतु जांच करने पर पता चला कि यह विस्फोट टिप्पर में लगाई गई आइईडी में हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देआइईडी की क्षमता बहुत कम थी।पुलिस अधिकारी ने हमें बताया कि छोटे आकार के आईईडडी को टिप्पर के अगले हिस्से में लगाया गया था।जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जम्मूः दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के पजलपोरा (बिजबेहाड़ा) में आइईडी विस्फोट किया है। कम क्षमता वाली यह आइईडी एक टिप्पर में लगाई गई थी।

पुलिस का कहना है कि विस्फोट की वजह से टिप्पर को तो क्षति पहुंची है परंतु इसमें किसी तरह के जानमाल नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। विस्फोट की आवाज सुन पहले तो सुरक्षाबलों को लगा कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया है।

घटना स्थल पर पहुंचते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी और तलाशी अभियान चलाना शुरू कर दिया परंतु जांच करने पर पता चला कि यह विस्फोट टिप्पर में लगाई गई आइईडी में हुआ है। आइईडी की क्षमता बहुत कम थी, इस वजह से इससे टिप्पर को तो नुकसान पहुंचा है परंतु जानमाल नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमें बताया कि छोटे आकार के आईईडडी को टिप्पर के अगले हिस्से में लगाया गया था। यह टिप्पर पजलपोरा हाईवे पर पार्किंग में खड़ा था। अभी तक इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह