लाइव न्यूज़ :

कश्मीर : 1999 के आत्मघाती हमले में शहीद हुए मेजर और पांच जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:10 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन नवंबर श्रीनगर में रक्षा जनसंपर्क कार्यालय ने 1999 में आतंकवादियों के आत्मघाती हमले में शहीद हुए रक्षा प्रवक्ता मेजर पी पुरुषोत्तम और पांच अन्य सैनिकों को बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रक्षा जनसंपर्क विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "बादामी बाग छावनी में मेजर पुरुषोत्तम स्मारक पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।"

वक्तव्य के मुताबिक श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में आयोजित एक समारोह में जनसंपर्क कार्यालय के सभी रैंक के अधिकारियों ने 1999 में फिदायीन हमले में शहीद हुए मेजर पुरुषोत्तम और पांच अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि तीन नवंबर 1999 को रक्षा जनसंपर्क विभाग कार्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में मेजर पुरुषोत्तम और पांच अन्य सैनिक शहीद हो गए थे। मेजर पुरुषोत्तम और उनके जवान हमले के समय जनसंपर्क विभाग कार्यालय में मौजूद पत्रकारों को सुरक्षित बचाने की कोशिश कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?